खामेनेई की अंत्ययात्रा में 3 हजार लोगों की मौत का खतरा, रेड क्रॉस की गोपनीय चिट्ठी से मचा हड़कंप।
तेहरान में हजारों नई कब्रें खोदी जा रही हैं, भगदड़ और गर्मी से जान जाने की आशंका।
क्या है पूरा मामला?
इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद आज से तेहरान में उनकी अंत्ययात्रा शुरू हो गई है। इसी बीच ईरान से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
28 फरवरी को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण युद्ध शुरू हुआ था। युद्ध के दूसरे ही दिन हुए हमले में खामेनेई के मारे जाने की बात कही जा रही है। उनके निधन के बाद पूरा ईरान शोक में डूब गया है।
रेड क्रॉस की टॉप-सीक्रेट चिट्ठी :-
तेहरान में मौजूद एक पत्रकार के हाथ ईरान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट संस्था रेड क्रॉस की एक गोपनीय चिट्ठी लगी है। ये चिट्ठी ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद-रेजा आरिफ को भेजी गई थी।
चिट्ठी में साफ लिखा है कि अंत्ययात्रा के दौरान भगदड़ और अन्य दुर्घटनाओं में 1500 से 3000 लोगों की मौत हो सकती है। जर्मनी के एक मीडिया हाउस ने तेहरान से भेजी गई इस गुप्त रिपोर्ट के हवाले से जानकारी दी है।
तेहरान में शुरू हुई कब्रें खोदने की तैयारी:-
इस आशंका को देखते हुए ईरानी अधिकारियों ने तेहरान के सबसे बड़े कब्रिस्तान बेहिश्त-ए-जहरा' में हजारों नई कब्रें खोदना शुरू कर दिया है। तेहरान नगरपालिका के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस खबर की पुष्टि की।
अधिकारी का कहना है कि अगर भीड़ ज्यादा बढ़ी तो गर्मी और अन्य कारणों से इस अंत्ययात्रा में हजारों लोगों की जान जा सकती है।
आज से खामेनेई की अंत्ययात्रा शुरू हो चुकी है और गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।





