तिरंगा फहराने के बाद ‘वतन तेरा जलवा’ पर झूमे दो कॉन्स्टेबल खाकी का दिखा मस्ती भरा अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने किया शानदार डांस

तिरंगा फहराने के बाद ‘वतन तेरा जलवा’ पर झूमे दो कॉन्स्टेबल  खाकी का दिखा मस्ती भरा अंदाज, बागपत में पुलिसकर्मियों ने किया शानदार डांस

स्वतंत्रता दिवस पर बागपत पुलिस का अनोखा अंदाज, ‘वतन तेरा जलवा’ पर थिरके दो कॉन्स्टेबल

बागपत: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के बागपत से पुलिसकर्मियों का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खेकड़ा कोतवाली परिसर में तिरंगा फहराने और सलामी के बाद दो कॉन्स्टेबल देशभक्ति गीत ‘वतन तेरा जलवा’ पर जमकर डांस करते नजर आए।

वीडियो में दोनों कॉन्स्टेबल पूरे जोश के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। कभी दोनों कदम से कदम मिलाते हैं तो कभी एक-दूसरे के डांस स्टेप का जवाब देते नजर आते हैं। उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया और आसपास खड़े पुलिसकर्मी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए।

आमतौर पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की छवि सख्त और गंभीर नजर आती है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस समारोह में खाकी का यह मस्ती भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचते ही वायरल हो गया और लोग पुलिसकर्मियों के इस जोशीले अंदाज की सराहना कर रहे हैं।