शशि थरूर का केंद्र पर हमला: “उमर खालिद दोषी है तो सरकार कोर्ट में साबित क्यों नहीं करती?”
कांग्रेस सांसद बोले- बिना ट्रायल 6 साल से जेल में रखना लोकतंत्र पर धब्बा, हर नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई का हक।
क्या कहा शशि थरूर ने?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को उमर खालिद के जेल से दिए गए एक इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार और न्यायिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।
थरूर ने X (ट्विटर)पर लिखा:-
“एक आसान सवाल उठता है अगर उमर खालिद दोषी हैं, तो उन्हें अदालत में अपना बचाव करने का मौका क्यों नहीं दिया जा रहा?”
थरूर के मुख्य आरोप।
सबूत कोर्ट में पेश करे सरकार: “यदि उमर खालिद ने वास्तव में आतंकवाद को भड़काया है, तो सरकार इसे अदालत में साबित क्यों नहीं करती?”
निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार: “किसी भी भारतीय नागरिक को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार मिलना चाहिए।”
लोकतंत्र पर धब्बा: “बिना मुकदमे के 6 साल तक जेल में रखना न्याय का मजाक है और लोकतंत्र पर एक धब्बा है।”
जनता को जवाब मिले:- “देश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि ऐसा क्यों हो रहा है।”
उमर खालिद JNU के पूर्व छात्र नेता हैं, जिन्हें फरवरी 2020 दिल्ली दंगों की साजिश के आरोप में सितंबर 2020 में UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया था।
उन पर दंगों के लिए फंडिंग और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
6 साल से ट्रायल शुरू नहीं: खालिद पिछले करीब 6 साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं और अभी तक मामले में ट्रायल शुरू नहीं हुआ है।
पहले भी उठा चुके हैं आवाज।
शशि थरूर इससे पहले भी UAPA के दुरुपयोग और लंबी न्यायिक हिरासत पर सवाल उठाते रहे हैं। 2023 में उन्होंने संसद में कहा था कि “UAPA को असहमति दबाने का हथियार बनाया जा रहा है।





