दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान की हवाई सीमा में घुसी, सुरक्षित वापस लौटी.
नई दिल्ली:-दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-479 में उड़ान के बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान का रास्ता भटक गया और वह गलती से पाकिस्तान की हवाई सीमा में दाखिल हो गया। भारत-पाकिस्तान संबंधों की पृष्ठभूमि में इस घटना को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।
कैसे हुई घटना?
उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान में तकनीकी खराबी आने से नेविगेशन सिस्टम में दिक्कत हुई। इससे विमान तय मार्ग से भटककर पाकिस्तान की हवाई सीमा में चला गया।
पाकिस्तान एटीसी ने दिखाई तत्परता.
पाकिस्तान के एअर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत भारतीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से विमान का रास्ता ठीक किया और उसे सुरक्षित भारतीय सीमा में वापस लाया गया।
यात्रियों में दहशत.
इस अप्रत्याशित घटना के कारण विमान में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई भी दुर्घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एअर इंडिया का बयान तकनीकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।





