विजय-रश्मिका ने पीएम मोदी को रिसेप्शन में बुलाया? वायरल तस्वीर
न्यूलीवेड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर पीएम मोदी के साथ वायरल हो रही है, जिसमें रिसेप्शन इन्विटेशन की अटकलें लगाई जा रही हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के चहेते कपल विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच इन्होंने सात फेरे लिए। अब फैंस को उनके ग्रैंड रिसेप्शन का इंतजार है, जो 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा।
इसी बीच, सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका की एक ऐसी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस तस्वीर में यह न्यूलीवेड कपल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रहा है। इस वायरल तस्वीर के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या विजय और रश्मिका ने अपने रिसेप्शन में पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया है?
हालांकि, पुख्ता जानकारी के अनुसार, आज सुबह ही रश्मिका और विजय की गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी तस्वीरें वायरल हुई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों ने अमित शाह को भी अपने रिसेप्शन के लिए निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री के साथ वायरल हुई तस्वीर की सच्चाई और उसके पीछे की कहानी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह निश्चित है कि इस पावर कपल की शादी और उनके रिसेप्शन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
उदयपुर की शाही शादी के बाद अब हैदराबाद का रिसेप्शन भी ग्लैमर से भरपूर होने वाला है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि उनके पसंदीदा सितारे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कैसे करते हैं और उनके रिसेप्शन में और कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं।









