नाशिक धर्मांतरण केस: निडा खान को शरण देने के मामले में SIT ने मतीन पटेल से की पूछताछ.
पूछताछ में बार-बार लिया इम्तियाज जलील का नाम, कहा "उनसे पूछना पड़ेगा"
नाशिक/छत्रपति संभाजीनगर – TCS नाशिक कार्यालय से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले में SIT ने AIMIM नगरसेवक मतीन पटेल से गहन पूछताछ की। पटेल पर आरोप है कि उन्होंने फरार आरोपी निडा खान को शरण दी थी।
मुख्य बातें:
SIT की जांच:नाशिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने मतीन पटेल का मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड फॉरेंसिक जांच के लिए रिकवर किया। जांच में सामने आया कि निडा के छिपे रहने के दौरान पटेल ने AIMIM नेता इम्तियाज जलील समेत कई नेताओं से संपर्क किया था।
पूछताछ में जवाब:जब क्राइम ब्रांच ने पटेल को बुलाकर निडा खान के बारे में पूछा, तो उन्होंने बार-बार कहा "इम्तियाज जलील साहब को पूछना पड़ेगा"
गिरफ्तारी और रेड: लगातार पूछताछ के बाद पटेल ने नारेगांव-कौसर सिडको इलाके का पता बताया, जहां निडा अपने माता-पिता, भाई और मौसी के साथ छिपी थी। पुलिस ने छापा मारकर सभी को हिरासत में लिया।
कोर्ट में पेशी:मतीन पटेल से नाशिक पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है। उन्हें कल नाशिक कोर्ट में पेश किया जाएगा।
"जलील साहब से पूछो" – नाशिक TCS केस में AIMIM नेता का नाम आने से सियासी हलचल
SIT कर रही डिजिटल सबूतों की जांच, मतीन पटेल के घर पर बुलडोजर कार्रवाई भी हुईl
क्या है मामला: TCS नाशिक के BPO ऑफिस में काम करने वाली निडा खान पर आरोप है कि उसने एक महिला कर्मचारी का यौन शोषण कराया, उसे बुर्का दिया, धार्मिक किताबें दीं और जबरन इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया। निडा की अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद वह फरार हो गई थी।
पटेल पर आरोप: चार्जशीट के मुताबिक, मतीन पटेल को पता था कि निडा की जमानत खारिज हो चुकी है, फिर भी उन्होंने नारेगांव में अपने फ्लैट में उसे और उसके परिवार को शरण दी। इसके बाद महानगरपालिका ने पटेल के घर को "अवैध निर्माण" बताकर नोटिस दिया और बुलडोजर कार्रवाई की।
इम्तियाज जलील का बयान:हज यात्रा पर गए जलील ने कहा, "मुझे नहीं पता चार्जशीट में मेरा नाम कैसे आया। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। मैंने माना है कि मैं उस लड़की के परिवार से मिला था"।
पुलिस चार्जशीट और गवाहों के बयान के आधार पर जल्द ही इम्तियाज जलील को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।





