केंद्र सरकार का एक और बड़ा फैसला; आज से देशभर में लागू हुआ नया नियम, किस पर लगाई गई रोक?
Sugar Export Ban: कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाकर इस्तेमाल करने की अपील की थी। उनके इस अपील के तुरंत बाद शेयर बाजार और सर्राफा बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले। इसी बीच अब केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। जो आज से पूरे देश में लागू हो जाएगा।
केंद्र सरकार ने घरेलू चीनी की आपूर्ति और कीमतों पर नियंत्रण पाने के लिए चीनी निर्यात (Sugar Export Ban) पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा, जिसके चलते वैश्विक चीनी बाजार में बड़ी हलचल होने की संभावना है।





