Corrupt police ट्रेंड: संभाजीनगर के ट्रैफिक पुलिसकर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल.
#ChhatrapatiSambhajinagar #TrafficPolice #BribeVideoViral #CorruptPolice #BreakingNews.
छत्रपती संभाजीनगर, 13 जुलाई संभाजीनगर के क्रांति चौक में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी चालान की पावती काटने के बजाय वाहन चालक से सीधे "माया" यानी पैसे लेते हुए नजर आ रहा है।
क्या है पूरा मामला:
-घटना क्रांति चौक, संभाजीनगर* की बताई जा रही है।
-वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियम तोड़ने वाले से जुर्माने की रसीद नहीं दे रहा, बल्कि नकद रकम ले रहा है।
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर #CorruptPolice और #BribeVideoViral ट्रेंड करने लगा।
लोगों ने पुलिस विभाग से मामले की तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की है।
लोगों की प्रतिक्रिया:
वीडियो देखकर नागरिकों में नाराजगी है। :यूजर्स का कहना है कि कानून का रखवाला ही कानून तोड़ रहा है"। कई लोगों ने पुलिस कमिश्नर से दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की तरफ से इस वायरल वीडियो पर आधिकारिक बयान का इंतजार है।





