पदग्रहण समारोह की तिथि बदली, अब 15 जून को होगा. आयोजन
अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ा; नवनियुक्त कांग्रेसb शहर अध्यक्ष अँड. सय्यद अक्रम दोपहर 2 बजे गांधी भवन में लेंगे पदभार।
छत्रपति संभाजीनगर, (औरंगाबाद)13 जून 2026:छत्रपति संभाजीनगर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अँड. सय्यद अक्रम का पदग्रहण समारोह अब सोमवार, 15 जून को आयोजित किया जाएगा।
तारीख में बदलाव की घोषणा।
पहले यह समारोह रविवार, 14 जून को निर्धारित था। अपरिहार्य कारणों के चलते कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाकर सोमवार, 15 जून कर दिया गया है।
समय और स्थान।
नई सूचना के अनुसार, पदग्रहण समारोह सोमवार, 15 जून को दोपहर 2:00 बजे गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, शहागंज में संपन्न होगा।
उपस्थिति की अपील।
अँड. सय्यद अक्रम ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इस परिवर्तन को नोट करने और कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है ताकि समारोह सफल हो सके।





