"क्या आपकी पुलिस सो रही थी?" — जींसी पुलिस स्टेशन पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, युवक की हत्या में गिरफ्तारी न होने पर हंगामा.

"क्या आपकी पुलिस सो रही थी?" — जींसी पुलिस स्टेशन पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, युवक की हत्या में गिरफ्तारी न होने पर हंगामा.

आठ दिन बाद भी आरोपी फरार, महिलाओं ने चूड़ियां दिखाकर जताया विरोध; चेतावनी न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

 छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद, ) 17 जून 2026: -युवक की हत्या के आठ दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और स्थानीय नागरिकों का गुस्सा मंगलवार को जींसी पुलिस स्टेशन पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने थाने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

 क्या हुआ पुलिस स्टेशन में।

प्रदर्शन के दौरान गुस्साई महिलाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एक महिला ने पुलिसकर्मियों को चूड़ियां दिखाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं दूसरी महिला ने तीखे लहजे में पूछा, *"तुम्हारी पुलिस सो रही थी क्या?"

महिलाओं के आक्रोश और संयम का बांध टूटने से जींसी पुलिस स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा हुआ। हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों की मांग।आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हत्या को आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि *जब तक सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।।

जींसी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।