पूरे परिवार ने रात को खाया तरबूज, सुबह अस्पताल में सबकी मौत हो गई.
Mumbai Police ने बताया कि परिवार ने रात को सोने से पहले तरबूज खाया था. अगले दिन उनकी तबियत बिगड़ ग beई. इसके बाद एक-एक करके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. इस मामले में क्या पता चला है?
महाराष्ट्र के मुंबई में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि परिवार ने रात को सोने से पहले तरबूज खाया था. अगले दिन उनकी तबियत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों ने अपना दम तोड़ दिया. पुलिस ने कहा कि फूड पॉइजनिंग की वजह से ऐसा हो सकता है. तरबूज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है
.





